मेरठ, अप्रैल 28 -- ढिकौली के जंगल में सोमवार रात को घायल एक हिरण भागता हुआ दिखाई दिया, जिसके पीछे कई कुत्ते पड़े हुए थे। कुत्तों ने हिरण को बुरी तरह घायल कर दिया था। उसी दौरान ढिकौली निवासी संजय चौहान अपने खेत में गेहूं निकलवाने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए बहादुरी और मानवता का परिचय देते हुए हिरण को शिकारी कुत्तों से बचाया और तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के अनेक युवा चिराग चौहान, उमंग चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, शुभम चौहान, लकी चौहान और मुकुल चौहान मौके पर पहुंचे। सभी युवाओं ने मिलकर घायल हिरण को संभाला तथा उसकी सुरक्षा के लिए उसके हाथ-पैर और आंखों पर पट्टी बांधी, ताकि वह डर और घबराहट में खुद को और नुकसान ना पहुंचा सके। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग हस्तिनापुर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग क...