ग्रामीणों ने घर में घुसे मंद बुद्धि युवक को चोर समझकर पीटा
बाराबंकी, जून 2 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के मवैय्या कला गांव में रविवार की रात को अचानक बिजली चली गई। इसी दौरान एक वृद्धा ने शोर मचाया कि गर्मी के कारण कमरे के खुले दरवाजे से उसके घर में चोर घुस आया है। गांव वालों ने वृद्धा का घर घेर कर चोर को बाहर निकाला तो उसके सिर से खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के सीएचसी हैदरगढ़ ले गई। पता चलने पर बेटे को ढूंढते हुए सीएचसी पहुंची एक महिला ने पुलिस को बताया कि पकड़ गया युवक उसका बेटा है। कहा कि रात में वह सो गई थी इसलिए अचानक निकल गया और पास के गांव में पहुंच गया। मां की फरियाद पर बेटे को छोड़ दिया गया। युवक को मंदबुद्धि बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.