बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला के बस स्टाप से लेकर पंचायत भवन तक 90 लाख रुपए की लागत से ठेकेदार ने आरसीसी मार्ग पंचायत भवन से बनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाकर कहा कि ठेकेदार ने बिना लेयर बड़ी गिट्टी, छोटी गिट्टी डाले घटिया किस्म की काली पन्नी बिछाकर ऊपर से मानक विहीन सामग्री डालकर सड़क बनवा रहा है।स्थानीय ग्रामीण शिकायतकर्ता कल्लू, बबलू, अंकित, रामराज, राजू, मोहित आदि ने कार्य को रोकने की मांग की है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि इस सड़क के बगल में सिद्ध पीठ पाथादाई मंदिर है जो ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है । बन रही सीसी रोड की जांच कर करवाकर खराब निर्माण मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...