रांची, मार्च 18 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड के गोमदा पेयजलापूर्ति केंद्र को ग्रामीणों ने पुनः चालू कराने की मांग बुधवार को कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के समक्ष रखी है। ग्रामीणों के मांग और पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर गोमदा पेयजलापूर्ति केंद्र को चालू कराने की मांग की है। गोमदा पेयजलापूर्ति केंद्र से राहे, गोमदा, नावागांव, कटियाडीह गांव के 400 परिवार को पेयजल की आपूर्ति होता रहा है। विगत दो वर्ष से जलापूर्ति बंद है। करोड़ों की पानी टंकी बेकार पड़ी है। जलापूर्ति केंद्र को पुनः चालू कर देने से संबंधित गांव में पेयजल की समस्या काफी हद तक कम होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...