बरेली, मार्च 8 -- रिठौरा। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव भंडसर में शनिवार रात ग्रामीणों ने गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश समेत एक तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताते हैं कि भंडसर के जंगलों में कुछ लोग गोवंश लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचना दे दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर एक तस्कर को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तस्कर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप था कि लंबे समय से छुट्टा गोवंश को पकड़कर गोकशी की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.