ग्रामीणों ने खुद दूर की जलभराव की समस्या
गंगापार, जून 14 -- करछना-कोहड़ार मार्ग पर पहलवान बाबा की मोरी के पास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इसके कारण रोकड़ी, डांडो और मछहर पुरवा संपर्क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता था। क्षेत्रवासियों से जानकारी मिलने पर मां सेवा संस्थान के विनायक तिवारी ने तत्काल पहल करते हुए पाइप की व्यवस्था कराई और सड़क से दूर पानी निकासी का स्थायी प्रबंध कराया। साथ ही सड़क पर बने गड्ढों को भी भरवाकर मार्ग को सुगम बनाने का प्रयास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.