मिर्जापुर, जून 1 -- मड़िहान। भीषण गर्मी के बीच तीन दिन से गायब बिजली का दंश झेल रहे ग्रामीणों का रविवार की शाम को गुस्सा फुट पड़ा और बाल्टी आदि बर्तन लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। यह भी पढ़ें- खाली बाल्टी ले टंकी पर चढ़कर बोले, पानी दो-पानी दोग्रामीणों की समस्याएँ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार की भोर में आई आंधी-पानी के दौरान गायब बिजली के आज तक दर्शन नहीं हुए। जिससे पेयजल की गंभीर संकट पैदा हो गया है। कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेय जल का संकट गहरा गया है। बाल्टी और खाली डिब्बे हाथों में लेकर सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर पेयजल की पीड़ा व्यक्त किया। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज करने को मजबूर होंगे।अधिकारी और विभाग के खिलाफ नाराजगी उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जह...