गौरीगंज, अप्रैल 26 -- संग्रामपुर। क्षेत्र के राजस्व गांव मल्लूपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को गांव में सड़क के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रशासन से मांग की। मल्लूपुर निवासी रामेंद्र पांडे ने बताया कि विगत कई वर्षों से रामू कोरी के घर से लेकर कमल किशोर वर्मा के घर होते हुए प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर को जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। जिसके सुदृढ़ीकरण की मांग जिलाधिकारी से की गई थी। लेकिन सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं कराई गई। जिससे सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने लगभग 200 मीटर जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। जिससे रास्ते पर आवागमन सुरक्षित और सुलभ हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.