गया, मार्च 31 -- मोहड़ा प्रखंड के सहजादपुर गांव के ग्रामीणों ने मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अतरी विधायक रोमित कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने गांव में जर्जर बिजली तार की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि कई बार बिजली विभाग को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। समस्या सुनने के बाद विधायक ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर जल्द से जल्द तार बदलने की अनुशंसा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...