गढ़वा, अप्रैल 11 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। भंडरिया प्रखंड अंतर्गत जनेवा पंचायत के बंगाली डेरा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग के द्वारा वनभूमि पौधारोपण करने के लिए खोदे जा रहे ट्रेंच का विरोध करते हुए रोक दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है की यह बहुत पुराना फील्ड है। उसपर गांव के बच्चे फुटबॉल व क्रिकेट खेला करते हैं। यहां कई क्षेत्रीय क्रिकेट और फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है। मैदान के पास वर्षों पुराना जोगिया शिव मंदिर है। शिवरात्रि के समय इसी मैदान में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वहां हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष पहुंचती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शिवरात्रि के समय ही इसी मैदान में मेला भी लगता है। जहां पर काफी संख्या में दूर दराज क्षेत्रों से आकर दुकान लगाते हैं। वन विभाग के द्वारा ट्रेंच खोदते हुए देख स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.