ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, उत्पादन प्रभावित
धनबाद, जून 16 -- बीसीसीएल की महेशपुर कोलियरी में संचालित श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग परियोजना के खिलाफ सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा भू-धंसान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने परियोजना का कार्य बाधित कर दिया। सिनिडीह एवं महेशपुर के ग्रामीण महेशपुर कोलियरी कार्यालय के समीप धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग और ओवरलोड परिवहन कार्य के कारण लोगों में दहशत है। पिछले 15 दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन और कार्य बाधित होने के कारण परियोजना का कोयला उत्पादन एवं परिवहन प्रभावित हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.