मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरनगर। सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने बुधवार को मोरना व भोपा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही जटवाड़ा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मूल्यांकन करते हुए सिकंदरपुर में सर्टिफिकेशन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, प्रसूति सेवाएं, साफ-सफाई, लैब सेवाएं एवं रिकॉर्ड संधारण का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम सिकंदरपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे संचारी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.