ग्रामीणों ने किया उपकेंद्र का घेराव
आजमगढ़, मई 8 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। माहुल नगर पंचायत समेत आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं ने पूर्व चेयरमैन बदरे आलम एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश कुमार गौतम के नेतृत्व में गुरुवार को विद्युत उप खंड माहुल का घेराव किया। उन्होंने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को बदलने और पुराने बिजली बिल को माफ करने के साथ ही बकाया होने पर विद्युत विच्छेदन न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति समय से की जाए। विद्युत उपकेंद्र माहुल के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ सही व्यवहार किया जाए। उपखंड अधिकारी माहुल महेश गुप्ता ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बिजली संबंधी हर समस्या का समाधान होगा। ज्ञापन सौंपने वाले उपभोक्ताओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.