आगरा, मार्च 7 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम मूढ़ा पटियाली के ग्रामीणों ने बंदरों के बढ़ते उत्पात को लेकर न्यायिक एसडीएम आतीश कुमार सिंह को प्रार्थना-पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और घरों में घुसकर सामान भी नष्ट कर देते हैं। कई बार महिलाएं और बच्चे बंदरों के हमले से घायल भी हो चुके हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है, ताकि गांव के लोग सुरक्षित माहौल में रह सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.