गंगापार, अप्रैल 12 -- एनएमओ और सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कस्बाईयों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया साथ ही चिकित्सकों से परामर्श लेते हुए औषधियां ली। फूलपुर नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चन्दौकी में एनएमओ और सेवा भारती की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। नगर कार्यवाह उमा चरण ने बताया कि चिकित्सक डा.अग्निवेश त्रिपाठी ने मरीजों का परीक्षण किया। इस मौके पर धीरेन्द्र मौर्या, शिवम, आदित्य मौर्या, रवि, राहुल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.