ग्रामीणों ने कथित चोर को पकड़कर की धुनाई, पुलिस को सौंपा
जहानाबाद, जून 15 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रविवार के मध्य रात्रि एक कथित चोर युवक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल नारायणपुर निवासी एक महिला के घर में रात्रि में हलचल दिखाई दी इसके बाद महिला ने शोर मचाया और बाद में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। महिला का बताना है कि तीन की संख्या में लोग घुसे थे लेकिन दो भागने में सफल रहे जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक का नाम रजनीश कुमार बताया जाता है जो घोसी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव का निवासी है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने चोर को पेड़ में बांध कर पीटा, साथी माल लेकर फरार इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा युवक की पिटाई भी कर दी गई जिसमें घायल हो गया। हालांकि ग्रामीणों का बताना है कि युवक भागने के क्रम में छत से कूद गया जिसमें वह घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.