ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया आवेदन
समस्तीपुर, जून 11 -- मोहनपुर। जलालपुर पंचायत के ग्रामीणों ने पटोरी एसडीएम से मिलकर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पंचायत में संचालित कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बताया कि प्रखंड के अन्य पंचायतों में लोहिया स्वच्छ अभियान बीते कई वर्षों से क्रियान्वित है जबकि जलालपुर पंचायत अभी तक इस सुविधा से वंचित है। जिसके कारण पंचायत में कई सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा हो गयी है। हस्ताक्षर करने वालों में अशोक कुमार राय, अजय कुमार राय, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, लक्ष्मण राय, भोथी महतो, वकील महतो, मनीष कुमार, मिंटु कुमार, अंजय राय, संजय कुमार, रवि कुमार आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.