अलीगढ़, फरवरी 21 -- अलीगढ़। लोधा ब्लाक के ग्राम पंचायत भरतरी, हयाकपुर बझेड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार को कमिश्नरी में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एनएच 34 पर भरतरी के पास स्कूल आने जाने वाले बच्चों की सहूलियत को लेकर कट की डिमांड की। ग्रामीणों ने कहा कि भरतरी में स्थित कंपोजिट स्कूल हयातपुर बझेड़ा हाइवे के दूसरी ओर पड़ता है। भरतरी के बच्चों को हायतपुर जाना पड़ता है। वहां पर कट था, लेकिन वह बंद हो गया है। जिसके कारण बच्चों का आना जाना मुश्किल हो गया है। नियमानुसार तीन किलोमीटर पर नाप कर कट दिया जाए ताकि ग्रामीणों के बच्चे पढ़ सकें। इसको लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, विजय कुमार शर्मा, अखिल, राजेश कुमार, सोमप्रकाश, अजब सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.