सोनभद्र, अप्रैल 10 -- कोन, हिंदुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत नकतवार में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। जन चौपाल के दौरान आवास योजना, मनरेगा, वृद्धा पेंशन, पेयजल सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ ने ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि ग्राम प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल की कार्यशैली को देखते हुए मुख्यमंत्री के माध्यम से पंचायत को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.