बागपत, मई 29 -- बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे तीस से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण गर्मी में तीन दिन पूर्व यह ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य इसरार कुरैशी, दानिश, अब्दुल ग़फ़्फ़ार, आसिफ़, आक़िल, कामिल, इस्तेकार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- फुंके ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर बदले जाने की मांग को ले किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...