शामली, जून 4 -- थाना क्षेत्र के गांव नाला के ग्रामीणों ने बैंकिंग सुविधाओं के अभाव से हो रही परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में बैंक शाखा स्थापित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक संबंधी कार्यों के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। बुधवार को गांव निवासी सुरेश, मनोज, विक्की, रामनरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक यादव को भेजे गए पत्र में बताया कि गांव नाला की बड़ी आबादी होने के बावजूद यहां किसी भी बैंक की शाखा संचालित नहीं है। बैंकिंग कार्यों के लिए ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर दूर एलम अथवा छह किलोमीटर दूर कस्बा कांधला स्थित बैंकों में जाना पड़ता है। विशेष रूप से किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया...