ग्रामीणों ने उठाई जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
उरई, जून 24 -- जालौन। संवाददाता बरसात शुरू होते ही ग्राम सोनई परवई गांव में जलभराव की समस्या विकराल हो जाती है। गांव के पास नाला अधूरा छोड़ दिए जाने से बरसात का पानी निकासी न होने से सड़कों पर भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।विकास खंड के ग्राम सोनई परवई निवासी दीपक कुमार दोहरे ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के पास एक नाला बनाया गया था। पंचायत क्षेत्र की खुदाई के लिए मनरेगा से लाखों रुपये का बजट में स्वीकृत हुआ था। नाला पक्का होना था, लेकिन खुदाई का काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार चला गया। नतीजा यह हुआ कि बरसात में खेतों और गांव का पानी नाले से न निकलकर गलियों में भर जाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.