ग्रामीणों ने इटौली विद्युत उपकेंद्र पर काटा हंगामा
हरदोई, मई 27 -- टड़ियावां। इटौली बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार देर रात बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। कोडरा, खेरवा दलौली, बरौली और कस्बा क्षेत्र के लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर अघोषित कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए एसडीओ समेत विद्युत कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर आक्रोशित लोगों ने फीडर बंद करा दिया। इससे अन्य जगहों पर भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थिति बिगड़ने पर उपकेंद्र कर्मियों ने डायल 112 और टड़ियावां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, धरना एसडीओ एसएन प्रसाद ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती ट्रांसमिशन स्तर से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.