बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। संवाददाता तहसील क्षेत्र के पचनेही गांव में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य स्थल पर बने घरों के बाशिंदों ने उपकेंद्र व उनके घर के पीछे दस फुट का रास्ता छोड़ने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की बात कही है। पचनेही गांव के राजकुमार, चुन्नू, श्रीराम, राजरानी, कल्ली, शोभा आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र के पास उनके घरों के आने-जाने का रास्ता बना हुआ था। निर्माण के समय ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि रास्ता छोड़ा जाएगा। इसी मैदान में सार्वजनिक हैंडपंप लगा है। वह भी ठेकेदार ने उपकेंद्र के अंदर कर दिया है। ग्रामीणों ने रास्ता छुडवाने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस दौरान सविता, अस्तीमा, मालती, कुसमा, कलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.