गोड्डा, अप्रैल 17 -- ललमटिया प्रतिनिधि। भू स्थापित महिला सशक्तिकरण बड़ा भोड़ाय के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में आदिवासी महिलाओ ने गुरुवार को ईसीएल की राजमहल परियोजना के जीरोपॉइंट पहुंचकर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के विरोध मे विरोध प्रदर्शन जमकर नारेवाजी कर कोयला ढुलाई का कार्य बाधित कर दिया। भू स्थापित महिला सशक्तिकरण बड़ा-भोड़ाय के महिला गुड़िया देवी ने कहा कि राजमहल परियोजना में बड़ा भोड़ाय के तीन टोला के लोगों ने अपनी रैयती बहू फसली जमीन को राष्ट्रीय हीत के लिए कोयला खदान करने के लिए दे दिया, लेकिन दशक बीत जाने के बाद भी पुनर्वास स्थल प्रधान टोला, काशी टोला और चरण टोला के रैयतों को परियोजना प्रबंधन के द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यह भी पढ़ें- गुवा में भूख हड़ताल तेज, मधु कोड़ा ने दी 20 अप्...