ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए युवक-युवती को प्रशासन ने कराया मुक्त
पाकुड़, जून 29 -- सलपतरा पंचायत के बुढिडुबा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने गोड्डा जिले के एक शादीशुदा युवक और स्थानीय शादीशुदा युवती को रंगे हाथ पकड़कर बंधक बना लिया और उनकी परेड निकाली। शुक्रवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन रेस हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिनों से बंधक बने युवक-युवती को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और थाने लाकर मेडिकल कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुमार के बाद अब एसडीएम भी अमड़ापाड़ा थाना पहुंच चुके हैं। आला अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस वीडियो के आधार पर अमानवीय कृत्य करने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.