मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम के माध्यम से गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और लंबित पात्रों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनवाने को कहा। साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को समयबद्ध व बेहतर इलाज मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.