मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बरकछा खुर्द गांव में आयोजित विशेष शिविर में सोमवार को ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता,साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। आरोह फाउंडेशन के वित्तीय परामर्शदाता अभिषेक ओझा,सहायक वित्तीय परामर्शदाता हरि गोपाल सिंह ने ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित तरीकों के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों भी बताए। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए बताया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी, बैंक विवरण,पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.