ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
हरिद्वार, जुलाई 15 -- नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर रसूलपुर मीठीबेरी गांव में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिला विकास प्रबंधक अखिलेश डबराल ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, बचत, समय पर ऋण भुगतान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक मणिकांत आर्य ने केसीसी, डिजिटल बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जनजातीय विकास परियोजना और आजीविका संवर्धन पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- नाबार्ड का स्थापना दिवस मनाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.