आगरा, मार्च 15 -- कस्बा के गंजडुंडवारा पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रविवार को समाप्त हुआ। यह शिविर कस्बा के समीप ग्राम पंचायत रायों गढ़का में चल रहा था। एनएसएस इकाई ने शिविर के तहत गांव में रहकर विभिन्न कार्यों को पूरा किया। गांव के लोगों को भी साफ सफाई, पढ़ाई के महतत्व से अवगत कराया। बच्चों को हर हाल में पढ़ाने लिखाने पर जोर दिया। समापन प्राचार्य प्रो. शेखर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधाकृष्ण, डा. संजय, प्रो. डीएस खान, डा. आरएस सोलंकी, प्रो. डा. रितु गुप्ता, डा. रोहित तिवारी, सनिल सक्सैना, डा. तेज प्रताप सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...