रुडकी, मार्च 16 -- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना व अम्बुजा फाउंडेशन की ओर से सोमवार को किसान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मौसम आधारित फसलों के बारे में जानकारी दी गई ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। कार्यशाला का शुभारंभ भू-अमृत कृषि उत्पादक संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन सैनी ने किया। उन्होंने किसानों को कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। इसके बाद परियोजना के शोध छात्र रोताश कुमार ने किसानों को बताया कि विभाग की ओर से किसानों को मौसम की जानकारी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इससे किसानों को न केवल लाभ मिलता है बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.