ग्रामीणों को वोट बनवाने के प्रति किया जागरूक, फार्म भी भरवाए
आगरा, मई 18 -- पटियाली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। सपा नेता चाहत मियां के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव चिरोला में लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने वोट जांचने और नए वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण फॉर्म और नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म नंबर 6 भरवाए गए। यह पहल मतदाताओं को सूची में शामिल करने और उनकी जानकारी अपडेट करने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान चाहत मियां ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा में एक-एक वोट की जांच करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अभी से वोटर लिस्ट के काम में पूरी ताकत से जुट जाएं। इस दौरान फैजान चाहत, इंतजार खान, मुशीर खान, उसैदुल, अमान शेख, अरबाज जमील समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.