लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में विधिक सहायता केंद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रो. अभिषेक कुमार तिवारी और प्रो. आलोक कुमार यादव ने शिविर में ग्रामवासियों को निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में विधिक सहायता केंद्र के सदस्यों द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.