पलामू, नवम्बर 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) की रांची यूनिट व जिला समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के भारतीय नागरिकों को सहयोगी उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पलामू में मंगलवार से कैंप लगाने का निर्णय लिया है। वरीय नागरिकों के अलावा दिव्यांग जनों को विशेष छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कमोड, सिलिकॉन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाइकल कॉलर आदि वितरण किया जाएगा। एडिप योजना अंतर्गत मोटराईज्ड ट्राई साईकिल, स्मार्ट फोन, विशेष कृत्रिम अंग, सहायक यंत्र एवं उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाना है। इसमें अधिक से अधिक लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई भी समस्याओं से जूझ रहे वरीय नागरिक व दिव्यांग सहयोगी यंत्रों या उपकरणों से वंचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.