ग्रामीणों को योजनाओं को दी जानकारी
रुडकी, मई 18 -- नारसन। दहियाकी में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण के दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्या भी सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को एक साथ लेकर चल रही है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, किसान पेंशन, बेटियों की शादी में सहायता, पशुपालकों को ऋण से फायदा मिल रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने बीपीएल राशन कार्ड, आवास, वद्वा पेंशन व आयुष्मान कार्ड आदि न बनने की समस्या रखी। इस मौके पर वैजयंती माला, डॉ. सत्यविकास, सनंद कुमार, विकास कुमार, विनय प्रताप सिंह, शुभम कश्यप, आरती सिंह, सोनू कुमार, संदीप कुमार, दीपा, धर्मपाल सिंह, मनदीप, जितेंद्र, रामपाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बांका : प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.