हल्द्वानी, मई 29 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलियागांव भीमताल में शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। ग्रामीणों को मानव तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया गया। बताया कि मानव तस्करी एक गंभीर गैरकानूनी कृत्य एवं मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इसमें लाभ कमाने के उद्देश्य से बल, धोखाधड़ी अथवा दबाव के माध्यम से लोगों को फंसाकर उनका परिवहन, स्थानांतरण, आश्रय या खरीद-फरोख्त की जाती है। इसे आधुनिक दासता का रूप माना जाता है। शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल ने किया। यहां ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, अंजू पांडे, मीना देवी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानवाधिकार और विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...