चित्रकूट, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के शेषा सुबकरा गांव में एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शादी अनुदान, किसान सम्मान निधि, पोषाहार वितरण व समूह गठन आदि की जानकारी दी। ग्रामीणों ने चकरोड के संबंध में समस्या से अवगत कराया। एडीएम ने सचिव व लेखपाल को पैमाइस कराते हुए मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। पटोरी तालाब में पानी भराए जाने की मांग ग्रामीणों ने की। कहा कि तालाब में पानी भर जाने से गर्मी के दिनों में मवेशियों की पेयजल समस्या दूर होगी। जिस पर प्रधान व सचिव को निर्देशित किया गया। रसोइया ने माह नवंबर से अब तक मानदेय न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जिसका निस्तारण करने क...