ग्रामीणों को बताई योजनाएं, पात्रों को लाभान्वित करने पर जोर
चित्रकूट, जून 5 -- चित्रकूट/रामनगर।पहाड़ी ब्लाक के भानपुर में सीडीओ डीपी पाल ने आयोजित जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से अवगत कराया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का प्राथमिकता से निर्धारित समय के भीतर निस्तारण किया जाए। विभागीय अधिकारियों ने संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता के नियमों तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराया। ग्रामीणों को बिंदुवार जानकारी देकर जागरूक किया गया। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी मामलों का समय से निस्तारण करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सीडीओ ने पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.