फरीदाबाद, फरवरी 27 -- पलवल, संवाददाता। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को उपमंडल होडल के गांव औरंगाबाद स्थित ग्राम सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न गांवों से आए लगभग 500 प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्राकृतिक खेती आज के परिवेश की आवश्यकता है। अधाधुंध रसायनों का प्रयोग न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य खराब कर रहा है। अपितु हमारे समाज में भी बीमारियों का प्रमुख कारण बन रहा है। मिट्टी की गुणवत्ता को बचाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती अति आवश्यक है, यह रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक मुक्त खेती है। उन्होंने उपस्थित किसानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.