ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीडीसी
धनबाद, सितम्बर 30 -- डीडीसी सन्नी राज ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, हर घर जल, जल जीवन मिशन एवं ओडीएफ प्लस के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति एवं कार्यों में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सेग्रिगेशन शेड निर्माण की धीमी प्रगति पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिले में कुल 256 सेग्रिगेशन शेड का निर्माण किया जाना है। इसमें लापरवाही एवं मॉनिटरिंग में कमी पाए जाने पर तोपचांची के कनीय अभियंता को छोड़कर अन्य सभी कनीय अभियंताओं के एक माह के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही अगले एक माह में 60 सेग्रिगेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.