नैनीताल, मार्च 15 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। धारी क्षेत्र के पहाड़पानी में वनाग्नि रोकने व मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण विषय पर रविवार को गोष्ठी आयोजित की गई।नैनीताल वन प्रभाग की उत्तरी गौला रेंज के तहत पहाड़पानी में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि धारी ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या ने ग्रामीणों से वनाग्निकाल में वन विभाग की सहायता करने का आह्वान किया। भगवती प्रसाद जोशी ने ग्रामीणों को पंचायतों की आधारिक संरचना, उसके उद्देश्य, उत्तरदायित्व एवं अधिकारों पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला विजय भट्ट ने की। उन्होंने वनाग्नि एवं मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण की जानकारी दी। यहां ललित मोहन शर्मा, पीताम्बर मेलकानी, सतीश चंद्र, कमल महतोलिया, नैन सिंह, प्रकाश त्रिकोटी, विद्यासागर, शोबन क्वेराली, सरोजिनी मेलकानी, रमेश कुंवर आ...