जमुई, अप्रैल 13 -- झाझा, निज प्रतिनिधि सरकार की बहुमुखी सात निश्चय योजना के तहत आने वाला नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। लोग पीने से लेकर दैनिक उपयोग के लिए पानी विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कानन पंचायत के तेतरिया, पहाड़पुरा, खुर्द तेतरिया गांव के वार्ड संख्या तीन में नल जल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की संकट से जूझना पड़ रहा है। सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद ग्रामीणों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि लगभग आठ साल पहले इस वार्ड में योजना के तहत काम कराया गया था। लोगों के घरों तक पाइप भी बिछाया गया, लेकिन बोरिंग सही नहीं रहने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते लोगों को अपनी प्यास बुझ...