ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी
फरीदाबाद, जून 19 -- नूंह, सरसमल। नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की टीम ने गुरुवार को गांव गजरपुर में लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील भी की गई। उप-पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने गांव में लोगों से संवाद किया। टीम के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दी जा सकती है। अभियान के दौरान साइबर अपराध होने पर 1930 और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.