ग्रामीणों को नल जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
सीवान, जून 13 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड की नवलपुर पंचायत में सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत लगे नल जल का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। पंचायत के नवलपुर गांव के वार्ड 12 में लाभुकों तक नल का जल नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय ग्रामीण राजू सिंह, बिट्टू सिंह, चंदन कुमार, अमन कुमार, मो. अली उल्लाह, विपिन सिंह ने बताया कि जब भी इस योजना का मोटर चालू किया जाता है पाइप में लिकेज के कारण पानी सड़कों पर फैल जाता है। इस कारण नल तक जल नहीं पहुंच पाता। साथ ही सड़कों पर जल जमाव से राह चलने वालों को भी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- शोभा की वस्तु बनी जलमीनार, शुद्ध पेयजल को तरस रहे ग्रामीण कई बार प्रयास के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों तक नल जल योजना का लाभ नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.