बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। कलक्ट्रेट में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिजनौर में मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित हेमराज कॉलोनी चौराहे पर अंडरपास की मांग को लेकर चल रहे धरने को हटाए जाने और ग्रामीणों को नजरबंद किए जाने से कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए। किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजनौर में पिछले नौ माह से शांतिपूर्ण धरना चल रहा था, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जिला प्रशासन व पुलिस ने मिलीभगत कर धरना समाप्त कराया और कई थानों की पुलिस लगाकर ग्रामीणों को रातभर नजरबंद रखा। साथ ही लोगों व किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी मनीष यादव को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारियों को हटाने और दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.