ग्रामीणों को दी बैंकिंग और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
कन्नौज, जुलाई 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पूर्वी बाईपास बी-पैक्स सोसाइटी की प्राथमिक कृषि साख समिति में वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष, सचिव, नाबार्ड के डीडीएम आदित्य कुमार, एडीसीओ, डीजीएम, कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक गजेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आरोह फाउंडेशन की ओर से फाइनेंशियल काउंसलर सूरज सविता, असिस्टेंट फाइनेंशियल काउंसलर शीलू कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार ने ग्रामीणों और किसानों को डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यूपीआई भुगतान करते समय सावधानी बरतने, ओटीपी और बैंकिंग गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। कैंप के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.