सिमडेगा, फरवरी 26 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। छोटानगपुर कल्याण निकेतन और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन संस्था के द्वारा बांसजोर प्रखंड में पांच दिनी कार्यक्रम की शुरूआत गुरूवार को हुई। प्रखंड के बोंगेरा कॉम्बोकेरा गांव से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मौके पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। लगभग 650 लोगो का आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, श्रम कार्ड और पेंशन का आवेदन भरा गया। संस्था के रोहित कुमार और गौरव प्रधान ने कई योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी दी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.