ग्रामीणों को दी गयी डिजिटल ठगी से बचाव और मुफ्त कानूनी सलाह सहित अन्य जानकारियां
रामगढ़, मई 17 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड अंतर्गत कटिया पंचायत भवन व मुखिया आवासीय कार्यालय में कॉमन सर्विस सेंटर एवं डेल लर्निंग लिंक फाउंडेशन के सोलर कम्युनिटी हब कार्यक्रम के तहत डिजिटल सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं टेली-लॉ सेवा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराध एवं डिजिटल ठगी से सतर्क करना था। इस दौरान लोगों को फर्जी फोन कॉल, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन सरकारी सेवाओं तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय जागरुकता व आउटरीच अभियान का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.