देवघर, सितम्बर 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार देवघर प्रखंड के संकरी गांव में स्वधार फिन एक्सेस के आर एंड टी निकेश कुमार सिंह द्वारा वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। उनके द्वारा ग्रामीणों को फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताया। ग्रामीणों को समझाया गया कि अनजान कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय विवरण साझा नहीं करें। इस दौरान डिजिटल लेनदेन करते समय सावधानी बरतने के साथ केवाईसी प्रक्रिया और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी दी गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन योज...