चतरा, मई 3 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार रविवार को 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हंटरगंज के खुटीकेवाल खुर्द, झिकटिया, हिरिंग गांव में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध बनाए गए कानून की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। यह भी पढ़ें- न्याय आपके द्वार अभियान के तहत केसीपारा पहुंचा जस्टिस ऑन व्हील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.